पटेवा : घर के छज्जा को तोड़ने से मना करने पर मारपीट
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम चौकबड़ा में घर के छज्जा को तोड़ने से मना करने पर एक व्यक्ति से साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम चौकबड़ा निवासी बबली पुरेना ने बताया कि 03 जून 2026 को सुबह करीबन 10:30 बजे वह अपने घर में था तभी हरेश कुर्रे, केवल कुर्रे आये और उनके घर के छज्जा को तोड़ने लगे.
जिसे बबली पुरेना ने छज्जा को क्यों तोड रहे हो कहने पर दोनों एक राय होकर बबली पुरेना को गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए उसके बाल को पकडकर खींचकर दोनों ने हाथ मुक्का से मारपीट किये.
मारपीट करने से बबली पुरेना के हाथ, पैर, गला, कान में चोंट आकर दर्द हो रहा है. घटना को बबली पुरेना की बेटी सिध्दी पुरेना देखी सुनी है तभी गांव के केशव कोसले आये और तुम लोगों को गांव में नहीं रहने देंगे तुम्हारे गाडी को जला देंगे बोले.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने हरेश कुर्रे, केवल कुर्रे और केशव कोसले के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.