तुमगांव : शराब पिलाने की बात को लेकर नाली में डुबाकर मारपीट
तुमगांव में शराब पिलाने की बात को लेकर एक व्यक्ति को नाली में डुबाकर मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं0 08 तुमगांव निवासी अरविंद मन्नाडे ने बताया कि 30 मई 2026 को रात्रि करीबन 11 बजे वह बाजार चौक के पास फ्रिडम चौक में यशवंत बंजारे के साथ बातचीत कर रहा था, उसी समय रोशन बांधे अपने साथी नरेश पुरैना के साथ आया.
इसके बाद रोशन बांधे अपने साथी नरेश पुरैना को कहा तुम्हे शराब पिलाने से अच्छा है मैं अरविंद मन्नाडे को पिलाता तब अरविंद बोला तुम लोग पिओ खाओ मुझे क्यो पिलाओगे इतने में रोशन बांधे अरविंद को मां-बहन की अश्लील गाली गलौज देते हुए पत्थर से सिर में मारा जिससे उसके बांये आंख के उपर चोट लगा है तथा उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गंदे नाली में डुबाकर मारपीट किया.
मामले की शिकायत पर रोशन बांधे के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.