तुमगांव : अर्टिगा कार की ठोकर से हुई थी मोटरसायकल चालक की मौत, मामला दर्ज
तुमगांव पुलिस ने दिसंबर 2025 में सड़क दुर्घटना में हुई एक मौत के मामले में अपराध दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार बेनीराम पटेल पिता लोकनाथ पटेल उम्र 22 वर्ष, खिरसाली थाना तुमगांव निवासी 18 दिसंबर 2025 को अपने मोटरसायकल क्रमांक CG 06 HA 6204 से झलप से मोटर मिस्त्री का काम करके वापस घर खिरसाली जा रहा था, इसी दौरान रात्रि करीबन 09:15 बजे बंदरो से रायमुडा रोड बंदोरा तालाब के पास पीछे से आ रही अर्टिगा कार क्र0 CG14ME1537 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर मोटरसायकल क्रमांक CG 06 HA 6204 के चालक को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
इससे मोटर सायकल चालक बेनीराम पटेल के सिर, चेहरा और होंट में गंभीर चोंट लगा जिसका बालाजी अस्पताल रायपुर में ईलाज दौरान 25 दिसम्बर 2025 को मृत्यु होना पाया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपी अर्टिगा कार क्र0 CG14ME1537 के चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS, 184 mv act का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.