तुमगांव : आईपीएल क्रिकेट मैंच में हार जीत का पैसा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, शिकायत पर मामला दर्ज
तुमगांव में आईपीएल क्रिकेट मैंच में हार जीत का पैसा को लेकर दो लोगो के बीच मारपीट गाली गलौच हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं0 12 भाठापारा तुमगांव निवासी उज्जवल के अनुसार 02 जून 2026 के रात्रि करीबन 07:00 बजे वह कमलेश अजगले को फोन कर आईपीएल क्रिकेट मैंच में हार जीत में उसके द्वारा जीते गये 1000 रूपये को जो उधारी लग रहा था उसे मांगा तो घर आकर ले लेना बोला.
तब उज्जवल रविन्दर पुरैना के साथ रात्रि करीबन 07:30 बजे कमलेश अजगले के घर वार्ड नं0 02 इंदरा कालोनी भाठापारा तुमगांव गये जहां उधार का पैसा मांगने पर कमलेश अजगले द्वारा उज्जवल के स्व0 पिताजी भगतराम पुरैना को लेकर अपशब्द बोलने लगा तब उज्जवल ने मेरे पिताजी का मृत्यु हो गया है उन्हे क्यों बोल रहे हो बोला तो कमलेश अजगले उसे मां बहन की गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कालर को पकड कर मारपीट करने लगा.
उसी दौरान राजू अजगले, रेखा अजगले एवं परिवार के अन्य लोग लोहे का चाकू और चापड लेकर उज्जवल के उपर वार करने की कोशिश करने लगे.
तब उज्जवल वहां से भाग गया और ये लोग उज्जवल के भाई रविन्दर पुरैना को पकड लिये और चाकू, चापड से वार करने लगे तब उज्जवल तुरंत अपने भाई द्वारिका पुरैना को फोन लगाया तब उसके साथ सुरेश पुरैना एवं रोशन बांधे आये और रविन्दर पुरैना को बीच बचाव कर छुडाने लगे.
इसके बाद सभी लोग मिलकर द्वारिका पुरैना, सुरेश पुरैना एवं रोशन बांधे को चाकू एवं चापड से मारपीट करने लगे है और मारपीट करने के बाद वहां से अपने घर चले गये फिर.
इसक बाद उज्जवल की पत्नी लक्ष्मी पुरैना के द्वारा डायल 112 को फोन लगाकर बुलायी तब सभी लोग भी वहीं घटना स्थल पर गये तो देखे रविन्दर पुरैना, द्वारिका पुरैना, सुरेश पुरैना तीनों के सिर से खुन निकल रहा था और रविन्दर के हाथ में भी कट कर खुन बह रहा था और तीनो वहीं पर घायल पडे हुए थे.
रोशन बांधे भी वहीं पर था जिसे कान के पास हल्का चोंट लगा था, फिर डायल 112 वाहन आने के बाद हम लोग सभी ईलाज कराने के लिये तुमगांव अस्पताल आये जहां उज्जवल के भाईयों का ईलाज चल रहा है.
घटना को राम किशोर अहिरवार आकर बीच बचाव किया एवं देखे सुने है.
वहीँ मामले की शिकायत पर कमलेश अजगले, राजू अजगले, रेखा अजगले एवं परिवार के अन्य लोग पर अपराध धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया.
जबकि कमलेश के अनुसार वह वार्ड नं0 02 इंदरा कालोनी भाठापारा तुमगांव में रहता है, खेती किसानी का काम करता है.
कमलेश ने बताया कि 24 मई 2026 दिन रविवार को जब वह घर पर नहीं था तब उज्जवल पुरैना उसके घर आया था और उसके बेटा राजू अजगले को कहां है पुछा और चला गया.
जिसके बाद कमलेश उज्जवल पुरैना को फोन कर पुछा कि राजू से क्या काम है बताओ तो नहीं बताया था.
इसके बाद 02 जून 2026 के रात्रि करीबन 07:00 बजे कमलेश को उज्जवल पुरैना का भाई रविन्दर पुरैना फोन करके बोला कि तुम्हारा लडका राजू अजगले आईपीएल क्रिकेट मैच में हार जीत में मेरे भाई उज्जवल पुरैना से 1000 रूपये हारा है उसे नहीं दे रहा है तब कमलेश ने रविन्दर पुरैना और उज्जवल पुरैना को फोन से बोला कि तुम्हारा पैसा आकर ले जाओ तब दोनो कमलेश घर के पास रात्रि करीबन 07/30 बजे आये और पैसे की बात को लेकर मां बहन की गाली गलौच करने लगे तब कमलेश द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उज्जवल पुरैना हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं रविन्दर पुरैना अपने पास रखे लोहे के तब्बल से वार करने लगा तब कमलेश का लडका राजू अजगले कमलेश की पत्नी रेखा अजगले, भाई जयदेव अजगले आये और बीच बचाव करने लगे.
उसी दौरान द्वारिका पुरैना एवं सुरेश पुरैना एवं अन्य लोग भी अपने साथ लाठी, डण्डा एवं लोहे का हथियार लेकर आये और कमलेश व लोगों से मारपीट करने लगे.
जिससे कमलेश के सिर में चोंट आकर खुन निकलने लगा, कमलेश की पत्नी को बांए आंख के बगल में चोंट आकर खुन निकलने गा, राजू को सिर में एवं मेरे भाई जयदेव को हाथ में चोंट आया मारपीट से कमलेश की पत्नी वहीं पर बेहोश हो गयी तब वे लोग वहां से भाग गये.
घटना को पडोस के भोलाराम भारती देखे सुने है.
मामले की शिकायत पर उज्जवल पुरैना, रविन्दर पुरैना, द्वारिका पुरैना, सुरेश पुरैना एवं अन्य लोग पट अपराध धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध किया गया.