महासमुंद : विभिन्न विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन... - CG Sandesh

महासमुंद : विभिन्न विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया लोकार्पण

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को ग्राम अमलोर में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें सीसी रोड, स्कूल में बाउंड्रीवाल शामिल हैं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सिन्हा के साथ आए हुए अतिथियों सहित ग्रामीणों ने विधि विधान से लोकार्पण किया। वहीं लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। साथ ही नवविवाहित बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा पूरा प्रयास है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए पूरे समर्पित भाव से विकास कार्यों का लाभ आप सभी को देता रहूं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की गति तेजी से चल रही है। वहीं हमारे विधानसभा क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में और आप सभी के आशीर्वाद से विकास कार्यों की धारा बह रही है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में रोड निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर, किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार अनेक विकास कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। राज्य में सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया गया है।

यह रहे उपस्थित

मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, महामंत्री सुनील पटेल, भाजपा नेतागण रमेश साहू, प्रकाश पटेल, हनीश बग्गा, डॉ सोहन यादव, सरपंच रूपा जयप्रकाश, पंचगण भारत लाल निषाद, रामेश्वरी, दुर्गा निषाद, उषा निषाद, शत्रुहन निषाद सहित विकास चंद्राकर, अजय मंगल, गंगा प्रसाद ध्रुव, नंद किशोर यादव, मनोज यादव, चैत राम ध्रुव, डेविड चंद्राकर, टीकाराम पटेल, रामशरण दीवान, भानु पटेल, आकाश पांडे, अमित साहू, नईम खान, गंगाप्रसाद, राधेलाल, अश्वनी साहू, सियाराम, रामचरण व ग्रामीणजन उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें