महंगाई और बढ़े हुए यूजर चार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर... - CG Sandesh

महंगाई और बढ़े हुए यूजर चार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, भाजपा सरकार को घेरा

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में शहर कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई और रायपुर नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए सफाई यूजर चार्ज के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया।

अभियान का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लगातार बढ़ती महंगाई के लिए निशाना साधते हुए पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का मुद्दा उठाया।

कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने के बावजूद नागरिकों पर अतिरिक्त यूजर चार्ज का बोझ डाला जा रहा है। नेताओं ने कहा कि आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में यूजर चार्ज बढ़ाना जनविरोधी फैसला है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और रायपुर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बढ़े हुए यूजर चार्ज को वापस लेने की मांग की।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें