रायपुर में किरण बेदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया स... - CG Sandesh

रायपुर में किरण बेदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश, कुटीर उद्योग और स्वरोजगार पर दिया जोर

रायपुर : विमतारा भवन में FICCI FLO रायपुर द्वारा आयोजित "करेज एंड चेंज" कार्यक्रम में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने महिलाओं और युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सशक्तीकरण का संदेश दिया।

अपने संबोधन में किरण बेदी ने कहा कि महिलाएं कुटीर उद्योग और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को असफलताओं से निराश न होने और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सफलता संघर्ष, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और किरण बेदी से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवा उद्यमियों को प्रेरित करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें