बागबाहरा : देशी प्लेन शराब के साथ दो गिरफ्तार - CG Sandesh

बागबाहरा : देशी प्लेन शराब के साथ दो गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस ने वार्ड नंबर 09 जवाहर चौक में दो व्यक्तियों को भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 04 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक काला कलर की TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक CG 06 GX 2998 मे दो व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर कोमाखान से सोहन यादव के घर बागबाहरा पहूंचाने वाले है.

उक्त सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये हुए स्थान सोहन यादव के घर के सामने गली मे नाकाबंदी की, जहाँ कुछ देर बाद कोमाखान की ओर से एक काला कलर की TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक CG 06 GX 2998 मे दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये. जो स्कूटी के बीच सीट मे एक सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी के अंदर कुछ रखे हुए थे.

अवैध शराब परिवहन करने का संदेह होने पर पुलिस ने उक्त व्यक्तियो को रोककर नाम पता पूछे तो स्कूटी चालक अपना नाम गोवर्धन यादव पिता नंदकुमार यादव उम्र 22 साल साकिन वार्ड नंबर 04 ढांगा डिपरा बागबाहरा एवं स्कूटी के पीछे सीट मे बैठा व्यक्ति अपना नाम संजू ठाकुर पिता राजेन्द्र ठाकुर उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 09 जवाहर चौक बागबाहरा का निवासी होना बताये.  

इसके बाद पुलिस ने स्कूटी सीट के बीच मे रखे प्लास्टिक बोरी मे अवैध शराब रखने का संदेह होने पर उक्त प्लास्टिक बोरी मे क्या भरकर रखे हो कहकर पूछताछ किया, और तलाशी ली. जिसके अंदर शोले देशी प्लेन शराब होना पाया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 80 पौवा शोले देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180-180 मिली शराब कुल 14400 मिली देशी प्लेन शराब भरी हुई मिली जिसकी कीमत 6400 रूपये हैं

मामले में पुलिस ने उक्त शराब तथा घटना मे प्रयुक्त एक काला कलर की TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक CG 06 GX 2998 कीमती 50000 रूपये, कुल कीमत 56400 रूपये को जप्त कर आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें