महासमुंद : पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायाधीशों द्वारा किया ... - CG Sandesh

महासमुंद : पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायाधीशों द्वारा किया गया पौधरोपण

नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवसों  में आयोजित होने वाले कार्यक्रम अनुसार आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वधान में जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर आयोजित कर पर्यावरण सरंक्षण पर जागरूकता विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में न्यायिक अधिकारियों तथा तालुका और आरक्षी केन्द्रो में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न ग्रामों, ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों, संगठनों में जाकर पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण एवं प्राकृतिक घटकों के बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस तारतम्य में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट टेªक कोर्ट महासमुंद के पीठासीन अधिकारी श्रीमती मोनिका जायसवाल और द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश सुश्री पारूल साय ने दलदली रोड स्थित आसियाना वृद्धाश्रम पहुचंकर उपस्थित वरिष्ठजनों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया गया।    

इस अवसर पर न्यायाधीश मोनिका जायसवाल द्वारा उपस्थित वरिष्ठजनों को पर्यावरण का मानव जीवन पर प्रभाव एवं उनके महत्वों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस हर साल 5 जून को मनाए जाने का तात्पर्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन व वनों की कटाई जैसे गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए वैश्विक कदम उठाना है। 

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आम जनता को यह समझाने के लिए कि उनका पर्यावरण (वायु, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे) कितना महत्वपूर्ण है और इसे सुरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। 

बढ़ते खतरों पर ध्यान केंद्रित करना जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने तथा सतत भविष्य का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरी-भरी और स्वस्थ पृथ्वी सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नवनिर्मित वैकल्पित विवाद समाधान केन्द्र भवन के आसपास जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों एवं सहकर्मियों सहित झिल्ली अथवा बेकार प्लास्टिक कचरे की सफाई किया गया। इस अवसर पर अधिकार मित्र श्री हरिचंद साहू, मोहित कुमार साहू, वेदप्रकाश पटेल, त्रिभुवन ध्रुव, सहकर्मी स्टाफ रमेश कुमार सोनी, राहुल निषाद और द्रौपती निषाद उपस्थित थे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें