बसना : फिर से दिखी बस चालक की लापरवाही, टोल प्लाजा में कार क... - CG Sandesh

बसना : फिर से दिखी बस चालक की लापरवाही, टोल प्लाजा में कार को मारी ठोकर

बसना थाना क्षेत्र में बस चालक की एक बार फिर से लापरवाही देखने को मिली है, जहाँ एक बस चालक ने वाहन को पीछे करते समय एक कार को ठोकर मार दी.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पैकिन थाना सिंघोड़ा निवासी हेमेश कुमार दुबे 31 मई 2026 को मनमोहन बारिक के साथ अपने रिश्तेदार राम निवास शर्मा के वाहन हुन्डई i20 क्रमांक CG04LQ4623 में रायपुर से अपने ग्राम पैकिन जा रहे थे.

वाहन हेमेश कुमार दुबे चला रहे थे, इसी दौरान करीबन शाम 04:45 बजे छुईपाली टोलप्लाजा के पास जब वे टोल प्लाजा को पार करने के लिए गाड़ीयों की लाईन में रुके, और मुस्कान बस क्रमांक CG06HB7775 के पीछे अपनी कार को खड़ा किये.

इसके बाद उनकी वाहन के पीछे में एक ट्रैक्टर भी लाईन से लगी थी तभी अचानक से मुस्कान बस के ड्राईवर ने अपने वाहन को लापरवाही पुर्वक चलाते हुए बिना पीछे देखे अपने वाहन को पीछे करते हुए हेमेश की वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सामने बस से ठोकर लगने से हेमेश की कार पीछे खडे ट्रैक्टर से टकरा गया जिससे वाहन का पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया एवं कार में बैठे हेमेश और मनमोहन बारिक को किसी प्रकार का चोंट नही लगा.

वहीँ मामले की शिकायत की पर पुलिस ने मुस्कान बस क्रमांक CG06HB7775 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें