बसना : महिला को घर घुसकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट, बैठक बु... - CG Sandesh

बसना : महिला को घर घुसकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट, बैठक बुकालर कुत्ते से कटवाने का प्रयास; सरपंच को कुत्ते ने पीठ में काट दिया

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बड़ेसाजपाली में एक महिला को घर घुसकर उसके साथ मारपीट कर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद बैठक बुकालर उसे कुत्ते से भी कटवाने का प्रयास किया गया, जहाँ कुत्ते ने सरपंच की पीठ को काट लिया.

जमुना बाई भारद्वाज ने बताया कि वह नोनीबाई बंजारे के बाड़ी में सब्जी भांजी लगाने तथा उसकी देखरेख करती है, जिसे ग्राम साजापाली के निवासी ईश्वर भारद्वाज नोनी बाई बंजार के पास काम करने के लिए मना करता है.

लेकिन जमुना बाई उसकी बात को अनसुना करके काम पर जाती थी, इसी के चलते ईश्वर भारद्वाज 02 जून 2026 को शाम के लगभग 5:30 बजे जमुना बाई के घर घुसकर उसके हाथ को पकड़कर मुक्के से मारपीट किया, जिससे उसके हाथ की चूड़ी टुट गई गई व हाथ को मरोड दिया.

जमुना बाई ने बताया कि इस घटना को उसके घर के बच्चे लोग देखे, इस घटना को करने के बाद ईश्वर भारद्वाज के द्वारा निजी रूप से बैठक रख 03 जून 2026 को 7.00 बजे बुलाया जिसमे जमुना बाई नही गई थी तभी वह गुस्से में आकर अपनी पत्नी लक्ष्मी बाई भारद्वाज व अन्य ग्राम एवं समाज के उपस्थिति मे उसके घर के सामने जमुना बाई को बुलाकर गंदी-गदी भददी गालिया दिया.

उसके बाद ईश्वर भारद्वाज एवं उसकी पत्नी जमुना बाई को सबके सामने गाल मे थप्पड से मारे और गला दबाने का प्रयास किये.

जमुना बाई ने बताया कि उसे बंदुक से मार देने की धमकी दिये और इस घटना के बाद ईश्वर भारद्वाज अपने पाले हुये कुत्ते से जमुना बाई को कटवाने का प्रयास किया लेकिन बीच बचाव करने पर ग्राम की सरपंच को कुत्ते ने उसके पीठ में काट दिया.

जमुना बाई ने बताया कि उसे सबके सामने धमकी दिये कि अनिता सक्सेना वाले केस में कोर्ट में गवाही देगी तो तुझे जान से मार देगे इस सभी घटना को नोनी बाई बंजारे एवं उसका पोता सुजीत भारद्वाज देखा.

इसपर जब सुजीत भारद्वाज के विरोध करने पर उसको भी ईश्वर भारद्वाज ईट पकड़कर मारने के लिए दौड़ाया, उक्त घटना से जमुना बाई के परिवार व बच्चे लोग ईश्वर भारद्वाज व उसकी पत्नी से डरे हुये है. जमुना बाई का रोजी मजदुरी करना मुश्किल कर दिये है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने ईश्‍वर भारद्वाज और  लक्ष्‍मी बाई भारद्वाज पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 331(3)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें