महासमुंद : महिला को सास और देवर ने कहे अपशब्द, दी जान से मारने की धमकी
वार्ड नं 05 नयापारा महासमुंद में एक महिला को उसके सास और देवर ने अपशब्द कहते हुए गाली गलौच की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
भारती ओगरे ने बताया कि 03 जून 2026 को वह नहा कर घर में बैठी थी, इसी दौरान लगभग सुबह 7 से 8 बजे के बीच उसकी सास कातिकमति ओगरे और देवर सुरज ओगरे पूर्व में हुए लड़ाई-झगड़ा को लेकर दोनो मिलकर गंदी गंदी भाषा कहकर गाली गलौच देते हुये वाद विवाद करने लगे.
जिसे देने से भारती ओगरे ने मना किया तो उसे फिर से गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगे. रहे थे.
भारती ओगरे ने बताया कि इसके पूर्व भी उसके साथ इस तरह की घटना कर चुके है. भारती ओगरे ने घटना के संबंध में उसके भाई अनिल कुमार बांधे को फोन कर बतायी.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने सुरज ओगरे और कातिकमति ओगरे पर अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.