महासमुंद : गाला दबाये जाने पर दम घुटने से हुई महिला की मौत ! पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला
महासमुंद के वार्ड क्रमांक 29 की एक महिला की मृत्यु अज्ञात व्यक्ति के गाला दबाये जाने से होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रानू देवी के पति की मृत्यु लगभग तीन वर्ष पूर्व हो चुकी थी, तथा रानू देवी से विजय कन्नौजे का प्रेम संबंध था. विजय कन्नौजे 14 मई 2026 को जब अपने घर ग्राम अमेरी थाना मंदिर हसौद में था तभी रानू देवी रात्रि में फोन कर बतायी कि उसका तबियत ठीक नहीं है.
जिसके बाद विजय कन्नौजे रानू देवी के पास उसके निवास स्थान नया रायपुर में रात करीब 10:00 बजे पहुंचा जहां पर रानू देवी का तबीयत ठीक नहीं था, जिसने विजय को कहा कि हम दोनो का गलत संबंध है इसके के लिए उसकी बहन टोका टाकी कर रही थी. इसी बात को लेकर टेंशन हो रही है, अच्छा नहीं लग रहा है.
इसके थोड़ी देर बाद रानू देवी अपने घर के कमरे के पंखे में अपने दुपट्टा से फांसी लगा ली, जिसे विजय कन्नौजे ने तुरंत फांसी से उतारा और वह किराये की गाड़ी कर रानू देवी को अपने घर ग्राम अमेरी ले गया वहां पर रानू देवी का लड़का तुषार कन्नौजे तथा विजय कन्नौजे की पत्नी रिषिका कन्नौजे थी.
उस समय मृतिका रानू देवी जीवित थी तथा अच्छा नहीं लग रहा है सोऊंगी बोली, तब सभी लोग रानू देवी को घर के अंदर सुलाकर काम काज में व्यस्त हो गये. इसके थोडी देर बाद रानू देवी की चिल्लाने की आवाज आई तो घर अंदर जाकर देखे तो रानू देवी का हाथ पैर ठण्डा हो गया था बातचीत नहीं कर पा रही थी उसकी मृत्यु हो चुकी थी.
इसके बाद विजय कन्नौजे ने रानूदेवी के ससुराल वालो से फोन से बातचीत कर उनको मृत्यु की सूचना दी तो उसे महासमुंद स्थित घर लेकर आ जाओ बोला गया, जिसपर विजय ने रानू देवी के शव को लेकर जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचा.
जहाँ डाक्टरों की टीम ने रानू देवी का पीएम किया गया, जिसमे मृतिका की मृत्यु किसी व्यक्ति द्वारा गला दबाने पर दम घुटने से हुई है बताया गया.
मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 103(1) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.