पिथौरा : महिला के घर की बाड़ी से 3 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

पिथौरा : महिला के घर की बाड़ी से 3 लीटर महुआ शराब जप्त

पिथौरा पुलिस ने 4 जून 2026 को ग्राम गढ़बेड़ा में एक महिला से करीब 3 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गढ़बेड़ा निवासी ललिता बाई रात्रे अपने घर पीछे बाड़ी में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है.

उक्त सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान आरोपी ललिता बाई रात्रे के घर के पीछे बाड़ी ग्राम गढबेढा पिथौरा पहुंचकर रेड किया, जहां एक महिला उपस्थित मिली जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम ललिता बाई रात्रे पति सुकाल रात्रे उम्र 61 वर्ष गढबेढा की रहने वाली बतायी.

जिसे पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ की तो वह जरकीन व जर्मन गंजी में रखकर शराब बिक्री करना बताई, तब आरोपीया के बाड़ी की तलाशी लिया गया जहां एक पीला रंग की 02 लीटर क्षमता वाली जरकीन में भरा 02 लीटर व एक सफेद रंग की जर्मन गंजी में 01 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 03 लीटर कीमती 600 रूपये मिला, जिसे पुलिस ने जप्त कर जप्त आरोपी ललिता बाई रात्रे के खिलाफ धारा 34(1)क आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें