सरायपाली : जमीन का बंटवारा को लेकर बहु और बेटे ने की माता-पि... - CG Sandesh

सरायपाली : जमीन का बंटवारा को लेकर बहु और बेटे ने की माता-पिता से मारपीट

सरायपाली के ग्राम मोहनमुड़ा में जमीन का बंटवारा को लेकर बहु और बेटे ने मिलकर माता-पिता से  मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

ग्राम मोहनमुड़ा निवासी सुन्दर लाल पटेल ने बताया कि उसके दो लड़के बड़ा लड़का युवराज पटेल एवं छोटा लड़का सेत कुमार पटेल एवं एक लड़की दिलेश्वरी पटेल है. सभी का शादी हो चुकी है.

छोटा लड़का सेत कुमार पटेल अपने पत्नी के साथ अलग रहता है जो आये दिन शराब पीकर जमीन का बंटवारा दो कहकर अपने पत्नी मिनाक्षी पटेल के साथ मिलकर अपने पिता सुन्दर लाल पटेल एवं माँ रामकुंवर पटेल को लड़ाई-झगड़ा करता है.

सुन्दर लाल पटेल ने बताया कि 04 जून 2026 को रात्रि 10:00 बजे जब वह अपने घर के परछी में बैठा था तभी उसका छोटा लड़का सेत कुमार पटेल आया और उसे देखकर खेती जमीन का बटवारा दो कहकर झगड़ा विवाद करने लगा.

सुन्दर लाल पटेल ने जब विवाद झगड़ा करने से मना किया तो उसे गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.

विवाद झगड़ा को देख कर सुन्दर लाल पटेल की पत्नी रामकुंवर पटेल आकर बीच बचाव करने लगी तो उसे भी सेत कुमार पटेल एवं उसकी पत्नी मिनाक्षी पटेल गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये.

मारपीट करने से सुन्दर लाल पटेल के मुंह, दोनो हाथ दोनो पैर एवं बदन में एवं रामकुंवर पटेल के दोनो हाथ पैर बदन में चोंट लगा है.

घटना को सुन्दर लाल पटेल की लड़की दिलेश्वरी पटेल और भतीजा छबि राम पटेल देखा सुना है एवं बीच बचाव किया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सेत कुमार पटेल और मिनाक्षी पटेल पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें