पटेवा : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो पर मामला दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो पर मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम फरफौद में पुरानी रंजिश को लेकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए डण्डा एवं टंगिया के बेट से मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम फरफौद निवासी प्रेमप्रकाश साहू ने बताया कि 04 जून 2026 को वह ट्रेक्टर से खेत जोताई करने भटगांव खार गया था, जहाँ जोताई करते समय ट्रेक्टर का वायरिंग शॉट हो गया तो घर आकर अपने साथी ताम्रध्वज दीवान नरतोरा निवासी के साथ दूसरा ट्रेक्टर लेकर भटगांव खार जा रहा था.

इसी दौरान रात्रि करीबन 09:00 बजे सरई ढोडगी तालाब के पास परमेश्वर यादव, भुनेश्वर यादव डण्डा लेकर आये और पुरानी रंजिश को लेकर प्रेमप्रकाश को मां-बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए हाथ मुक्का, डण्डा एवं टंगिया के बेट से मारना शुरू कर दिया.

लड़ाई-झगड़ा होते देख जब ताम्रध्वज दीवान बीच बचाव किया तो उसे भी उन दोनों ने गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए डण्डा एवं टंगिया के बेट से मारपीट किया.

प्रेमप्रकाश ने बताया कि उनके द्वारा मारपीट करने से उसके दाहिने हाथ के कलाई, दाहिना घुटना, पीठ एवं ताम्रध्वज दीवान के सिर में चोट आया है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने परमेश्‍वर यादव और  भुनेश्‍वर यादव पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें