तेंदुकोना : क्यों मारूंगा बोल रहे हो पूछने पर पति-पत्नी से मारपीट
तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम परसदा में एक व्यक्ति ने क्यों मारूंगा बोल रहे हो पूछने पर उसके साथ गंदी-गंदी गाली गलौच कर टंगिया से मारपीट की गई, जिसका बीच बचाव करने आई पत्नी को भी हांथ झापड से मारा गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम परसदा निवासी हेमन्त सोनी ने बताया कि उसका बेटा टिकेश सोनी ग्राम परसदा के केशव साहू के मिक्चर मशीन में काम करता है. जिसे बुलाने के लिए वह 03 जून 2026 के रात्रि 09:50 बजे केशव साहू के घर के सामने राडे पर गया था. उसी समय केशव साहू उसके बेटे के सामने तुम्हारे बाप हेमंत सोनी एवं राजकिशोर पंडा को मारूंगा कहकर धमकी दे रहा था.
इसपर हेमंत ने केशव साहू को बोला कि मुझे क्यों मारूंगा बोल रहे हो तो केशव साहू ने उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर टंगिया से मारा जिससे उसके बांये कंधा व बायें हाथ के पंजा में चोंट लगा.
लड़ाई-झगड़ा को सूनकर राजकिशोर पंडा व हेमंत की पत्नी पार्वती सोनी बीच बचाव करने आए तो केशव साहू ने राजकिशोर पंडा को टंगिया के बेंठ से मारा व उसकी पत्नी को हांथ झापड से मारपीट किया, जिससे राज किशोर पंडा के बांये गाल के उपर चोट लगा व उसकी पत्नी पर्वती सोनी के पीठ में दर्द होना बता रही है.
हेमन्त सोनी ने बताया कि इस लड़ाई-झगड़ा को उसके बेटा टिकेश सोनी व नरेन्द्र पंडा देखे सुने व बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर आरोपी केशव साहू पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(3) BNS का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया.