तेंदुकोना : घर घुसकर महिला से मारपीट - CG Sandesh

तेंदुकोना : घर घुसकर महिला से मारपीट

तेंदुकोना थाना अंतर्गत बुन्देली चौकी के ग्राम बेलडीह में एक महिला को उसके पति के सामने घर घुसकर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम बेलडीह निवासी सुषमा यादव ने बताया कि 04 जून 2026 के रात्रि करीबन 10:00 बजे वह अपने पति त्रिलोचन यादव के साथ घर में थे उसी समय हमारे गांव के बनमाली यादव एवं धनमाली यादव आये और हमारे‍ घर अंदर घुस कर अपने एक बोरी धान हम लोगो को ले गया है कहकर क्यो बोल रहे थे कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगे.

जिसे गाली देने से मना करने पर दोनो ने एक राय होकर अपने साथ लाये डण्डा से सुषमा को मारपीट किये जिससे उसके सिर में सुजन हो गया. एवं पीठ में व दाहिने भुजा में चोंट लगकर दर्द हो रहा है.

लड़ाई-झगड़ा को सुषमा यादव के पति त्रिलोचन यादव ने बीच बचाव किया, लेकिन जाते जाते बनमानी यादव व धनमाली यादव ने सुषमा को जान से मारने की धमकी दिये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बनमानी यादव व धनमाली यादव पर अपराध धारा 296, 115(2), 333 , 351(3), 3(5) BNS का प्रकरण पंजीबध किया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें