सरायपाली : खेत में ट्रैक्टर के पलटने से हुई मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र में ग्राम जोगीडीपा के पास एक व्यक्ति की ट्रैक्टर के पलटने से मौत हो गई, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 04 जून 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे अमरकोट निवासी शरद कुमार यादव उम्र 30 वर्ष, आयशर ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 DB 9255 को खेत से चला कर ग्राम अमरकोट आ रहा था, इसी दौरान शरहद ग्राम जोगीडीपा के निरंजन बरिहा का खेत में उक्त आयशर ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 DB 9255 अनियंत्रित होकर पलट गया.
जिसमे आयशर ट्रैक्टर के इंजन में दब जाने से शरद कुमार की मृत्यु हो गई. बताया गया कि शरद कुमार यादव ट्रैक्टर स्वत: चला रहा था जो अनियंत्रित होकर खेत में गिरना पाया गया.
जिसपर शरद कुमार यादव का कृत्य अपराध सदर धारा 106(1) BNS का अपराध घटित करना पाए जाने से मामला दर्ज किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें