CG : तालाब में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, दादा को... - CG Sandesh

CG : तालाब में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, दादा को अंतिम विदाई देने दिल्ली से आए थे पोते

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा में शुक्रवार सुबह एक बेहद दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों ऋषभ कुमार खरे और क्रिश कुमार खरे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता किशोर कुमार खरे के साथ दिल्ली में रहते थे और एक दिन पहले ही अपने दिवंगत दादा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचे थे।

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों भाई अपने एक दोस्त के साथ गांव के नया तालाब में नहाने गए थे, लेकिन दिल्ली में रहने के कारण उन्हें तैरना नहीं आता था और वे अनजाने में गहरे पानी में चले गए। साथ मौजूद दोस्त के शोर मचाने पर जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है; इस दोहरी त्रासदी से जिस घर में दादा की मौत का मातम था, वहां कुछ ही घंटों में दो मासूमों की अर्थी उठने से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।








author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें