बसना : गोद में सिर रखवाकर जान से मारने की नियत से पति के गले में चाकू से हमला
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह के समीप एक पत्नी ने अपने पति को जान से मारने की नियत से, उसे अपने गोद में सिर रखवाकर उसके गले मे चाकू से हमला कर दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
हरी मंडल ने बताया कि पुर्व में उसका विवाह डुंगुरीपाली निवासी वृंदावती मंडल से हुई थी, जिससे की उनकी दो बेटी हुई, बड़ी पुत्री 8 साल की एवं छोटी पुत्री 6 साल की है.
हरी मंडल का 6 माह पूर्व उसकी पत्नी से सामाजिक तौर पर एक वर्ष के लिए विवाह विक्षेद हुआ था, उसके बाद से वह अपनी छोटी बेटी को 4 दिन पहले अपने पास लेकर रखा. तथा बड़ी बेटी अपनी मां के साथ रहती है.
हरी मंडल ने बताया कि 05 जून 26 को करीबन 11:30 बजे उसकी पत्नी ने अपने मोबाईल नंबर से उसे कॉल कर बोली कि बन दुर्गा मंदिर मे पूजा पाठ करना है आपके साथ जाउंगी मुझे निलांचल राईस मिल बसना के पास लेने आओ.
इसपर हरी मंडल अपने मोटर सायकल से अपने गांव जटेसिरा से निकल कर बसना निलांचल राईल मिल के पास आकर उसकी पत्नी को साथ लेकर बन दुर्गा मंदिर जाने निकला, लेकिन इसी बीच ग्राम बोईरडीह में उसकी पत्नी एक पकड्ंडी मार्ग को दिखाते इस रास्ते से मंदिर चलते है कहकर बोली.
इसके बाद हरी मंडल ने अपनी पत्नी से कहा कि बन दुर्गा का रास्ता तो झगरेनडीह से होकर जाता है उधर से जाते है. इसपर हरी मंडल की पत्नी बोली कि यह रास्ता भी बन दुर्गा मंदिर जाता है पास पड़ता है मैं देखी हूँ चलो.
ऐसा कहने पर हरी मंडल उसी रास्ता से अंदर घुस गया, जहाँ आगे करीबन एक से दो किलोमीटर जाने के बाद जंगल आने पर उसकी पत्नी ने कहा कि हम लोगो को अलग हुए 6 माह हुआ है मुझे आप से दुख-सुख की बाते करना है कहकर गाड़ी को रूकवा कर जंगल के करीबन 40-50 मीटर अंदर लेजाकर एक पेड़ की छाव के नीचे बैठ कर अपने लेडीस पर्स को बगल मे रखकर उसे सिर को मेरे गोद मे रखो कहकर बोली.
तब हरी मंडल अपने सिर को उसके गोद मे रखा, तो वह अपने सिर के बालो से चेहरे को ढक दी और बार-बार अपने मोबाईल मे समय देख रही थी. इसके बाद जैसे ही 01:50 बजा वैसे ही अपने पर्स से एक चाकु निकला कर उसे जान से मारने की नियत से उसके गले मे दो बार वार की जिससे उसके गला के उपर के खाल कट गया और बहुत खुन निकलने लगा.
इसपर हरी मंडल ने जब अपनी पत्नी से मै पुछा कि ऐसा क्यो कि तो वह अपना सेंडल व मोबाईल को वहीँ छोडकर उसे जंगल मे छोड़करर भाग गयी.
इसके बाद हरी मंडल किसी तरह अपने आप को संभालते उसकी पत्नी की पर्स व मोबाईल को उठाकर उक्त मोबाईल से उसके दोस्त सत्य कुम्हार को हालात को बताया तथा अपने परिवार मे खबर करने बाताया.
इसके बाद हरी मंडल जैसे-तैसे करते थाना बसना पहुंचा जहाँ से पहले उसका मेडिकल उपचार कराया गया उसके बाद उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने वृंदावती मंडल के विरुद्ध अपराध धारा 118(1)-BNS पंजीबध किया.