बसना : अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत
बसना थाना अंतर्गत गोडमर्रा मोड़ के पास सड़क हादसे में एक अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत हो गई, जिनकी उम्र महज 16 से 18 वर्ष की थी. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को रात करीब 10:10 बजे ग्राम जबलपुर थाना बसना निवासी कृष्णा राणा पिता विपिन राणा उम्र 16 वर्ष एवं कुदारीदादर थाना बसना निवासी सुरज बरिहा पिता चंदरसिंग बरिहा उम्र 18 वर्ष एवं सागर यादव पिता अशोक यादव उम्र 18 साल तीनो मोटर सायकल हीरो स्लेंडर क्रमांक CG11-BM-4314 मे बैठकर जबलपुर से बसना की ओर जा रहे थे.
इसी दौरान गोडमर्रा मोड़ के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उनकी मोटर सायकल को ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया.
इस घटना में कृष्णा राणा पिता विपिन राणा उम्र 16 साल तथा सुरज बरिहा पिता चंदरसिंग बरिहा उम्र 18 साल की मौत हो गई एवं सागर यादव पिता अशोक यादव उम्र 18 साल घायल हो गया.
जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच कर अज्ञात वाहन का चालक के द्वारा धारा 106(1)बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.