बसना : गौरव पथ में एक बार फिर सड़क दुर्घटना, व्यक्ति हुआ घायल... - CG Sandesh

बसना : गौरव पथ में एक बार फिर सड़क दुर्घटना, व्यक्ति हुआ घायल, रायपुर रेफर

बसना के गौरव पथ में एक बार फिर सड़क दुर्घटना होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को  ग्राम बंसुला विष्णुदत्त साव निजी काम से अपने स्कुटी क्रमांक CG06 GJ 8969 से बसना से सरायपाली रोड़ तरफ जा रहे थे, इसी दौरान शाम करीब 07:30 बजे वीरनारायण चौक आदियोगी शिव मंदिर के बाजू में पीछे से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए विष्णुदत्त के स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीसडेंट कर दिया.

इस घटना से विष्णुदत्त के सीना, पसली, कंधा, कमर में अंदरूनी चोट लगा, जिसके बाद उसे ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम बसना लेकर गये जहां प्राथमिक उपचार बाद बेहतर ईलाज हेतु रिफर करने से रायपुर ले जाया गया.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें