पिथौरा : गबन के मामले में फाइनेंस कंपनी का फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने फ्यूजन फाइनेंस कंपनी का फरार ब्रांच मैनेजर को अपराध दर्ज होने पर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के पिथौरा ब्रांच मैनेजर पर 4.09 लाख रुपये गबन से सम्बंधित अपराध दर्ज कराया गया था।
आरोपी ने पिथौरा स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में लाखों रुपये का गबन किया।
जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक रोहित पटेल को गिरफ्तार किया है।
रोहित पटेल ने 02 जून 2026 को कंपनी की 4,09,500 रुपये की रिकवरी राशि को कैश वोल्ट में जमा न कर, स्वयं के उपयोग में लाकर गबन किया गया था।
मामले में प्रार्थी आशुतोष सिंह की शिकायत पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कायमी अपराध के बाद आरोपी का शीघ्र पता कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात स्वीकार की, जिसके बाद 05 जून 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।