सांकरा : टी-स्टाल से महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

सांकरा : टी-स्टाल से महुआ शराब जप्त

सांकरा पुलिस ने राहुल टी-स्टाल एनएच 53 रोड के किनारे ग्राम बल्दीडीह से अवैध महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 05 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एनएच 53 रोड़ किनारे राहुल टी स्टाल ग्राम बल्दीडीह में दुकान के संचालक के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है व वर्तमान में बिक्री वास्ते अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखा है. जो बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

उक्त सुचना पर पुलिस मौके कार्रवाई करते हुए राहुल टण्डन पिता नारायण टण्डन उम्र 27 साल, ग्राम सपोस थाना सांकरा के चाय दुकान व आपपास के स्थानो की तलाशी ली गयी तो दुकान के बगल में दो सफेद प्लास्टिक थैला में छोटी-छोटी झिल्लियो में देशी महुआ शराब को बांधकर रखा होना पाया गया.

पुलिस ने एक थैला में 37 नग झिल्ली व दुसरे थैला में 33 नग झिल्ली जिसमें देशी महुआ शराब भरा हुआ रखा होना पाया गया.

पुलिस ने बताया कि प्रत्येक झिल्ली में 200-200 एमएल देशी महुआ शराब कुल 14000 एमएल होना पाया गया.

आरोपी राहुल टण्डन ने पुलिस को अपने कथन में बताया कि वह अपने भाई शत्रुघन डडसेना के साथ अपने टी स्टल में अवैध शराब बेचता है.  जिसपर पुलिस ने आरोपीगण राहुल टण्डन पिता नारायण टण्डन उम्र 27 साल तथा शत्रुघन डडसेना पिता नारायण टण्डन उम्र 29 साल निवासी सपोस का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी राहुल टण्डन को गिरफ्तार किया. तथा फरार आरोपी शत्रुघन डडसेना का पता तलाश किया जो नही मिलने पर अपराध कायम किया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें