खल्लारी : कई किसानों के खेत से सबमर्सिबल पंप का केबल वायर चो... - CG Sandesh

खल्लारी : कई किसानों के खेत से सबमर्सिबल पंप का केबल वायर चोरी

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कोल्दा-कोमा खार में कई किसानों के खेत में लगे सबमर्सिबल पंप से करीबन कुल 680 फीट केबल वायर कीमती करीबन 30,600 रूपये की चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकरी के अनुसार हितेश कुमार साहू ग्राम कोल्दा खार में ढाई का एकड़ खेती जमीन है, जिसमें 07 बोर खनन कराया हुआ है. जिसके माध्यम से वह खेत का एवं करीबन 10 एकड़ आस पास खेत को रेगहा में लेकर खेती करता है.

हितेश कुमार ने बताया कि 03 जून 2026 के रात 20:00 बजे से 04 जून 2026 के 06:00 बजे के मध्य रात्रि में उसके खेत के 06 बोर से सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 200 फीट को कोई अज्ञात चोर द्वारा काटकर चोरी कर ले गया. जिसका सुबह आसपास गांव में पता तलाश करने पता चला कि उसी दिन ही ग्राम कोल्दा खार के किसान हुमेलाल साहू ग्राम कोल्दा के खेत में लगे 02 बोर के सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 130 फीट,  हेमलाल साहू ग्राम कोल्दा के खेत में लगे 01 बोर के सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 20 फीट, फलराम साहू ग्राम कोल्दा के खेत में लगे 01 बोर के सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 50 फीट एवं ग्राम कोमा खार में ग्राम कोमा के किसान महेन्द्र चन्द्राकर ग्राम कोमा के खेत में लगे 02 बोर के सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 90 फीट, मनोज कौशिक ग्राम कोमा के खेत में लगे 02 बोर के सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 80 फीट, मनोज चन्द्राकर ग्राम कोमा के खेत में लगे 01 बोर के सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 30 फीट, इन्द्रकुमार चन्द्राकर ग्राम कोमा के खेत में लगे 01 बोर के सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 40 फीट, थानेश चक्रधारी ग्राम कोमा के खेत में लगे 01 बोर के सब‍मर्सिबल पंप में लगे केबल वायर करीबन 40 फीट पुरानी इस्तेमाली सबमर्सिबल पंप में लगे करीबन कुल 680 फीट केबल वायर कीमती करीबन 30,600 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

जिसके बाद सभी किसान द्वारा अज्ञात चोर के संबंध में 06 जून 2026 तक पता तलाश किये, जिसका पता नहीं चलने पर सभी थाना खल्लारी रिपोर्ट दर्ज कराये, जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें