सिंघोड़ा : 125.700 किलोग्राम गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर दो आरोपियों से करीब 125.700 किलोग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत करीब 62,85,000 रूपये बताई गई है.
मिली जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक पीकप वाहन क्रमांक UP70LT0860 में ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर गांजा परिवहन करते आ रहा है.
सूचना से पुलिस ने NH 53 रोड ग्राम रेहटीखोल चौक में कुछ समय इंतजार किया, जिसके बाद मुखबिर के बताये नंबर की पीकप वाहन क्रमांक UP70LT0860 पहुंची, जिसमे दो व्यक्ति सवार थे. पुलिस ने उक्त वाहन को रोका तथा पूछताछ की.
पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम धीरेन्द्र कुमार गौतम पिता रामलखन गौतम उम्र 42 साल, करछना थाना करछना जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश तथा बगल में बैठा व्यक्ति अपना नाम लवकुश गौतम पिता इन्द्रजीत गौतम उम्र 22 साल, निवासी बारा जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया. पूछताछ करने पर आरोपियों ने वाहन के पीछे डाला में बोरियों में भरी हुयी अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया.
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उक्त गांजा को बलांगीर ओडिशा से जिला रायपुर छत्तीसगढ ले रहे थे. पुलिस ने आरोपियों से 2 बोरियों में कुल 125.700 किलोग्राम गांजा कीमत 62,85,000 रूपये पीकप वाहन क्रमांक UP70LT0860 इंजन नंबर TNN1486464 चेचिस नंबर MA1ZU2TNKHIH75166 कीमत 8,00000, कुल कीमत 70,93,000 रूपये को जप्त किया.
मामले में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.