CG : यात्रियों को राहत पहुंचाने रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन... - CG Sandesh

CG : यात्रियों को राहत पहुंचाने रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हाई-टेक वाटर मिस्टिंग सिस्टम स्थापित

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है। इसी कड़ी में रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हाई-टेक वाटर मिस्टिंग सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर बड़े इंडस्ट्रियल फैन भी लगाए गए हैं, जो ठंडक बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।

इस संबंध में रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद ने बताया कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों स्टेशनों पर वाटर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया गया है। प्लेटफॉर्म की छत पर लगाए गए पाइपों से हाई-प्रेशर के माध्यम से बारीक पानी की फुहारें छोड़ी जाती हैं, जो गर्म हवा के प्रभाव को कम कर वातावरण को अपेक्षाकृत ठंडा बनाती हैं।

 रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक प्रभावी साबित हो रही है, जब तापमान अपने चरम पर होता है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में नए इंडस्ट्रियल फैन भी लगाए गए हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को अतिरिक्त राहत मिल रही है।

रायपुर रेल मंडल डीआरएम दयानंद ने बताया कि मिस्टिंग सिस्टम को और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत नोजल और अन्य तकनीकी उपकरणों के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया भी जारी है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार नई व्यवस्थाएं लागू कर रहा है।

गर्मी के इस मौसम में रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर सामने आ रही है। साथ ही रेलवे प्रशासन यात्रियों से सुझाव भी आमंत्रित कर रहा है, ताकि सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें