विश्व साइकिल दिवस पर महासमुंद में निकली साइकिल रैली, स्वस्थ ... - CG Sandesh

विश्व साइकिल दिवस पर महासमुंद में निकली साइकिल रैली, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम के तहत महासमुंद में साइकिल रैली निकाली गई। मिनी स्टेडियम से शुरू हुई रैली को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बरोण्डा बाजार, शास्त्री चौक, गांधी चौक और नेहरू चौक से होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।

इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, आम नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी रैली में साइकिल चलाई।

वहीं पुलिस विभाग द्वारा भी अलग से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर लोगों को साइकिल के उपयोग, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें