महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम जीवतरा में ग्रामीणों से की भेंट मुलाकात
रविवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम पंचायत परसदा (ख) के आश्रित ग्राम जीवतरा में आमजनों से भेंट मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।
वहीं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विकास कार्यों के रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण, शेड निर्माण सहित अन्य मांगों को विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने मांग एवं आवश्यकता के अनुसार उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं बना रही है। इन योजनाओं और नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। आगे कहा कि इसलिए अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में आमजनों के बीच पहुंचकर योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी ले रहे हैं।
हमारा प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। विधायक सिन्हा ने गांव में नवविवाहित बहनों से मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की। वहीं समस्त ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनके निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पवन पटेल, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री डॉ माखन सिन्हा, जनपद सदस्य पुष्पा ध्रुव, ग्राम पंचायत परसदा (ख) सरपंच मिथलेश सिन्हा, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष टीकम देवांगन, ग्रामीण मंडल महामंत्री युवा मोर्चा युवराज राजपूत, शोभाराम साहू, उदय राम मोंगरे, मोहन साहू, रूपलाल ध्रुव, तोरण लाल ध्रुव, सनकादिक ध्रुव, मोहित साहू, उदय राम साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।
अन्य सम्बंधित खबरें