सट्टा पट्टी खिलाने वाले को पुलिस ने पकड़ा. - CG Sandesh

सट्टा पट्टी खिलाने वाले को पुलिस ने पकड़ा.

बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर वेद स्टेशनरी के पास मेन रोड बागबाहरा में एक व्यक्ति के द्वारा लोगों से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का अंकों का सट्टा पट्टी लिख कर खिलाते हुए गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मौका पर पहुँच कर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया है जबकि तथा कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग गये. पकडे गये व्यक्ति का नाम मो. युनुस पिता मो. रफीक उम्र 32 साल बताया गया है. जिसके कब्जे से एक अंकों का सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, नगदी रकम 1680 /- रूपये एवं एक नग डांट पेन जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें