CG : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बॉयफ्रेंड और दोस्त गिरफ्तार, राजनीति सियासत के बाद हुई गिरफ्तारी
रायपुर। धरसीवा क्षेत्र में हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा की सख्ती के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले के जांच अब धरसीवा टी आई राजेंद्र दीवान को सौंपी गई है।
टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था बल्कि अलग - अलग तारीखों में दो लोगों ने दुष्कर्म किया था, 17 अप्रैल को नाबालिग के बायफ्रेंड का मित्र ईश्वर धृतलहरे उम्र 36 साल निवासी देवगांव थाना खरोरा अपने घर ले गया, जहां उसने रात को नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह बाय फ्रेंड के कहे अनुसार नाबालिग को बोहरी कोल्हान नाला पथरी ले जाया गया जहां वृक्ष की आड़ में बायफ्रेंड तारकेश्वर मानिकपुरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर नाबालिग को उसके मामा के घर छोड़कर चले गए। पुलिस के मुताबिक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके बायफ्रेंड ने इस घटना को अंजाम दिया। 18 अप्रैल को दर्ज अपहरण के मामले में ही शादी का झांसा देने दुष्कर्म करने की धाराओं के साथ पास्को एक्ट में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि इस मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी को विवेचना में गंभीर लापरवाही के चलते एसपी ग्रामीण ने तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है और सुशील वर्मा को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है, इस मामले को लेकर भाजपा के सभापति महोदया जिला पंचायत सदस्य सरोज चन्द्रवंशि ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी व कांग्रेस ने उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी थी। दोनों दलों के नेताओं ने प्रमुखता से आवाज उठाया था तब जाकर प्रशासन हरकत में आई।