बसना : नगर पंचायत कार्यालय के बाहर से मोटरसायकल चोरी - CG Sandesh

बसना : नगर पंचायत कार्यालय के बाहर से मोटरसायकल चोरी

बसना नगर में दिन दहाड़े नगर पंचायत कार्यालय के बाहर से मोटरसायकल चोरी होने का मामला सामने आया है, इस घटना से चोरों के बुलंद हौसले नजर आते हैं.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छिंदपाली थाना सरायपाली निवासी अरूण कुमार चौहान 04 जून 2026 को दोपहर करीब 01:00 बजे नगर पंचायत बसना में अपनी बच्ची के जन्म प्रमाण लेने मोटर सायकल बजाज सीटी 110 नीला काला रंग क्रमांक CG06GQ3580 में आये थे.

जहाँ पहुँचने की बाद अरुण मोटर सायकल को नगर पंचायत के गेट के सामने खड़ा कर जन्म प्रमाण लेने अंदर गए और वहां से वापस करीब 01:15 बजे को आकर देखे तो जहां मोटर सायकल खड़ा किया था वहां नहीं था.

अरुण ने बताया कि उन्होंने मोटरसायकल को आसपास खोजबीन पता तलाश किया, जिसका पता नहीं चल सका.

अरुण ने बताया कि उन्होंने मोटर सायकल बजाज सीटी 110 नीला काला रंग क्रमांक CG06GQ3580 को कोई अज्ञात व्याक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है, जिसकी कीमत 10,000 रूपये बताई गई है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें