बसना : पंचायत भवन के पीछे चल रहा था शराब के बिक्री का खेल, आ... - CG Sandesh

बसना : पंचायत भवन के पीछे चल रहा था शराब के बिक्री का खेल, आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत एक गाँव में पंचायत भवन के पीछे अवैध महुआ शराब के बिक्री का खेल चल रहा था. जहाँ पुलिस ने कारवाई करते हुए करीब 8 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 07 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति पंचायत भवन के पीछे ग्राम ढालम में अवैध रूप से महुआ शराब बिकी वास्ते रखा है.

उक्त सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पंचायत भवन के पीछे ग्राम ढालम में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसका नाम प्रभात चौहान उर्फ साहनू पिता तुलसी राम चौहान उम्र 36 साल, ग्राम ढालम का निवासी बताया गया है.

जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद कलर के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी हाथ भटटी से निर्मित महुआ शराब करीबन 08 लीटर किमती 1600 रूपये बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया गया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें