महासमुंद : नहर किनारे पुलिस की कार्रवाई, देशी प्लेन और मसाला शराब जप्त
महासमुंद पुलिस ने भलेसर रोड़ नहर किनारे एक व्यक्ति को आम पेड़ के नीचे भारी मात्रा में देशी प्लेन और मसाला शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति भलेसर रोड़ नहर किनारे आम पेड़ के पास महासमुंद में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है.
सूचना पर पुलिस ने भलेसर रोड़ नहर किनारे आम पेड़ के पास पहुंचकर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसका नाम कुमार सुर्या पिता चिकु कुमार सुर्या उम्र 21 साल, वार्ड नं 09 छिपीयापारा महासमुंद का रहने वाला बताया गया है.
जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद रंग के छोटा प्लास्टिक बोरी का तलाशी लेने पर बोरी के अंदर भरा 23 नग पौवा देशी प्लेन शराब एवं 12 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई कुल 6300 एमएल कीमत 3040 तथा बिक्री रकम नगदी 3100 रूपये कुल 6,140 रूपये को जप्त कर आरोपी विकास कुमार सुर्या का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया.