महासमुंद : मोटरसायकल से पीछा कर चाकू से हमला, मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : मोटरसायकल से पीछा कर चाकू से हमला, मामला दर्ज

महासमुंद में दो व्यक्तियों का मोटरसायकल से पीछा कर उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

बरोंडा चौक महासमुदं निवासी योगेन्द्र वैष्णव ने बताया कि 08 जून 2026 को वह अपने साथी आकाश तिवारी के साथ बिरकोनी बरबसपुर क्रेशर प्लांट से मोटर सायकल से रात्रि 02:00 बजे   महासमुंद बरोंडा चौक तरफ जा रहा था.

इस दौरान बरोंडा चौक पहुंचने के बाद वापस आकाश तिवारी के घर ईमलीभांठा जाते समय गणेश मंदिर के सामने दो मोटर सायकल में स्मिथ उर्फ पम्पम, पूर्वांश, विक्की और उसका एक अन्य साथी खड़े हुए थे. जो योगेन्द्र वैष्णव के पीछे-पीछे आने लगे.

योगेन्द्र वैष्णव ने जब पीछे मुड़कर कर देखा तो वे चारो लोग उनका पीछा कर रहे थे, इन लोगो के पीछा करने के कारण योगेन्द्र वैष्णव की मोटर सायकल साहू चाय दुकान के आगे मुख्य मार्ग में गाडी स्लीप होने से योगेन्द्र वैष्णव ने और आकाश दोनो मोटर सायकल से गिर गये.

इनके गिरने के बाद उसी समय सामने से टोमेंद्र चन्द्राकर, पप्पू यादव और अभित्य सिंह मोटर सायकल से आ रहे थे और उन्हें गिरे हुए देखकर तीनो रूके.

इसके बाद उसी दौरान उनका पीछा कर रहे स्मिथ उर्फ पम्पम, पूर्वांश, विक्की एवं उसका एक अन्य साथी वे चारो भी रूके और सभी लोगो के साथ मां-बहन की गंदी-गंदी अश्लील गालियां बकने लगे.

जिन्हें गाली देने से मना करने लगे उसी दौरान पूर्वांश अपने कमर में रखा चाकू निकाला और स्मिथ उर्फ पम्पम को दिया जो चाकू लहराते हुए आज तुम लोगो को जान से खतम कर दुंगा कहकर धमकी देते हुए टोमेन्द्र चन्द्राकर के पेट में चाकू मार रहा था.

इसी दौरान टोमेन्द्र चन्द्राकर पीछे मुड गया जिसके कारण उसके पीठ में चाकू मार दिया जिससे टोमेन्द्र चन्द्राकर को गंभीर चोंट लगा.

घटना के बाद चारो लोग वहां से अपने मोटर सायकल लेकर भाग गये फिर टोमेन्द्र चन्द्राकर को ईलाज कराने के लिए पप्पू यादव और अभित्य सिंह जिला अस्पताल लेकर गये, घटना की जानकारी टोमेन्द्र चन्द्राकर के परिवार वालो को देने बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे.

इसके बाद टोमेन्द्र चन्द्राकर का उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर लेकर गये है जहां पर उसे ईलाज हेतु भर्ती किया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा स्मिथ उर्फ पम्पम, पूर्वांश, विक्की और  एक अन्य साथी पर अपराध धारा 109(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध किया गया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें