सिंघोड़ा : बाकी रूपये को बाद में दुंगा कहने पर ठेकेदार से मार... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : बाकी रूपये को बाद में दुंगा कहने पर ठेकेदार से मारपीट

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम रूढा में बाकी रूपये को बाद में दुंगा कहने पर एक ठेकेदार से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम बोईरमाल निवासी नुराधन यादव ने बताया कि वह राज मिस्त्री एवं ठेकेदारी का काम करता है, जिसके साथ उमेश संवरा भी काम करता है. जिसे 1100 रूपये देना बाकी था.

जो 07 जून 2026 को दोपहर करीबन 01:30 बजे उसके घर गया था, जिसके बाद 900 रूपये उमेश संवरा को दिया और 300 रूपये बाकी था. और बाकी रूपये को बाद में दुंगा कहने पर उमेश संवरा के साथ खड़ा खिरोद संवरा पैसा क्यों नही दे रहा है बोलकर अश्लील गाली गलौज कर पास में पड़े पत्थर से नुराधन के सिर में मारकर चोट पहुंचाया एवं जान से मारने की धमकी दिया.

इस घटना को उमेश संवरा एवं गनपत नायक देखे एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने खिरोद संवरा पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें