तेन्दुकोना : दो पक्षों के बीच गाली गलौच मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम शिकारीपाली में दो पक्षों के बीच गाली गलौच मारपीट होने से पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है.
शिकारीपाली थाना तेन्दुकोना निवासी टेकराम नायक ने बताया कि वह अपने बाड़ी में लगभग 8 बजे सुबह 05 जून 2026 को काम कर रहा था, उसी समय हेमचंद पिता खामसिंग व रेवती बाई पति हरिराम बाड़ी में आये और गाली गलौच करते हुये मारपीट किये.
टेकराम ने बताया कि हेमचंद ने उसे हंरिया व लाठी से मारपीट किया और उसकी पत्नी चंद्रिका को रेवती बाई बांस के डंडा से मारपीट किया, जिससे उसके हाथ से बाल व शरीर को खरोचे है इस घटना को गिरवर यादव व तिजउ सतनामी और अन्य र्टंट का कार्य करने वाले देखे.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों हेमचंद नायक, रेवतीबाई नायम के विरुद्ध अपराध धारा 296 ,115(2),351(3), 3(5) BNS का घटित होना पाये जाने से अपरध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
हेमचरण नायक ने बताया कि उसके सगे भाई टेकराम नायक ग्राम शिकारीपाली निवासी के द्वारा उसके हिस्से के जमीन पर जबरदस्ती इंट पकाने के लिए लकड़ी गोलाई कर रहा था, इस बात को मना करने पर उसे गंदी-गंदी गाली गलौच और लकड़ी का मोटा डंडा लेकर दौडाकर मारने की कोशिश किया.
जो समझाने के बावजूद नही माना इसके बाद टेकराम नाकय की पत्नी चन्द्रीका बाई, रेवती बाई को गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की तथा नाजायज संबंध बताकर गाली गलौच करने लगी.
इसके बाद चोंट लगने पर उन्हें 112 को बुलाकर बागबाहरा सरकारी अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टेकराम नायक, चंद्रिका बाई नायक और मिथलेश नायक पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया