महासमुंद : जिले में 41 समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 35 हज... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में 41 समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 35 हजार 470 आवेदन मिले

  • 70 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण, शेष आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा
  • सुशासन तिहार बना संवाद से समाधान का सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आयोजित समाधान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 41 समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आमजनों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

सुशासन तिहार के दौरान जिले में 01 मई से 05 जून 2026 तक कुल 35 हजार 470 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 34 हजार 411 मांग संबंधी आवेदन तथा 360 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं।

प्राप्त आवेदनों में से अब तक 24 हजार 725 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जो कुल प्राप्त आवेदनों का लगभग 70 प्रतिशत है। शेष 10 हजार 745 लंबित आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने औचक निरीक्षण के दौरान कमरौद में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शिविरों में शामिल हुए।

साथ ही क्षेत्रीय विधायक गण एवं जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र, सामग्री एवं अन्य लाभों का वितरण किया गया। अनेक हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलने से उनके चेहरे पर संतोष और खुशी देखने को मिली। समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

शिविरों में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, किसान कल्याण योजनाएं, राजस्व प्रकरण, विद्युत, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से किया गया।

संवाद से समाधान का उद्देश्य हुआ पूर्ण

सुशासन तिहार के दौरान बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरौद में मुख्यमंत्री की घोषणा के मात्र 10 दिवस के भीतर ही मुक्तिधाम निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शासन-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इसी तरह आंवराडबरी बनवासी खोमनलाल साहू की समस्या का मौके पर ही समाधान करते हुए आबादी पट्टा तैयार कर उन्हें सौंपा गया। मालिकाना हक मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में राहुल एवं खोमन को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी होने पर वे बेहद खुश नजर आए।

इस त्वरित समाधान के लिए उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह अन्य हितग्राहियों को भी शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया हैं। हितग्राहियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांवों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत हुई हैं। इस पहल के लिए उन्होंने शासन की सराहना की है। इसके अलावा कई हितग्राहियों को योजनाओं के लिए लाभान्वित किया गया।



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें