महासमुंद : कभी टपकता रहता था कच्चे मकान से पानी, पुष्पा साहू... - CG Sandesh

महासमुंद : कभी टपकता रहता था कच्चे मकान से पानी, पुष्पा साहू के लिए वरदान बन कर आई पीएम आवास योजना

कच्चे घर की छत से लगातार टपकता बारिश का पानी और बरसात के वो 4 महीने डर के साये में जीना, न रातों को नींद आती थी और न ही दिन में सुकून। यह किसी कहानी का हिस्सा नहीं बल्कि मोंगरा गांव के पुष्पा साहू और उनके परिवार के जीवन का एक हिस्सा था। 

लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव किया। श्रीमती पुष्पा साहू का परिवार कभी कच्चे घर की बार-बार मरम्मत से परेशान लेकिन अब पक्के मकान में बेफिक्र होकर सुकून से जीवन यापन कर रहे है।

महासमुंद विकासखंड के ग्राम मोंगरा की रहने वाली पुष्पा साहू और उनके परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान बन कर आई। ऐसा इसलिए क्योंकि इस योजना से पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। जहां बारिश के मौसम में उनके परिवार को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। 

बरसात से पहले हर बार खपरैल को सुधारना, घर की मरम्मत करवाना पड़ता था। जिसमें उनको आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ती थी। सालों से उनको यह समस्या होती थी। उनका और उनके परिवार का सपना था कि काश उनका भी पक्का मकान होता तो बार-बार की इस समस्या से छुटकारा मिल जाता। लेकिन उनका परिवार आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं था कि वो पक्की मकान बना सके।

ऐसे में पीएम आवास योजना उनके परिवार का सहारा बनी। साल 2025-26 में उनका पीएम आवास स्वीकृत हुआ।। इसके लिए 1.20 लाख रुपए की स्वीकृति भी मिली और उनका पक्का मकान बनाने का सपने को पंख मिल गया। धीरे-धीरे उनका सपना साकार होने लगा और फिर उनका पक्का मकान बन कर तैयार हो गया।

पुष्पा साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की वजह से उनका बरसों का सपना पूरा हुआ। वह सपना जिसे पूरा करना उनके परिवार के लिए असंभव सा था। पीएम आवास योजना उनके परिवार के लिए वरदान बन कर आई। अब वे अपने पक्के मकान में निश्चिन्त होकर रहते है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें