महासमुंद : शहर के एक मात्र अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शहर के एक मात्र अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुन्द में तथा समस्त शासकीय महाविद्यालय में स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल 01.06.2026 से प्रारंभ हो गया है।
जो छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में स्नातक सस्तर पर संचालित कक्षाएं बीए, बीकॉम, बी.एस.सी (कंप्यूटर साइंस), बी.एस.सी (गणित) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल से अपना फॉर्म भर सकते हैं महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम बी.ए. प्रथम सेमेस्टर 60 सीटें, बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर 90 सीटें, बी.एस.सी (कंप्यूटर साइंस) प्रथम सेमेस्टर 60 सीटें, बी.एस.सी (गणित) प्रथम सेमेस्टर 60 सीटें महाविद्यालय में संचालित है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पश्चात विश्वविद्यालय के आगामी आदेशों के बाद उक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा l