महासमुंद : ग्राम परसदा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आम... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम परसदा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आमजनों से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सोमवार को ग्राम परसदा (ख) में जन चौपाल लगाकर आमजनों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से धरमपुर जलाशय परियोजना, लिफ्ट एरिगेशन का सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, सीसी रोड, शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार सहित अन्य मांगों को विधायक के समक्ष रखी। 

विधायक सिन्हा ने आवश्यकता के अनुसार उनकी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भाजपा की सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। गरीब, मजदूर, महिला, युवा, किसान, व्यापारी सभी के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। 

हमारे प्रदेश के किसान भाईयों को उनके उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। गरीबों को खाद्यान्न, आवास योजना, महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। हमने जो वादा किया था वो पूरा कर रहे हैं। ग्रामीणों से मुलाकात करने के पश्चात उन्होंने ग्राम में तीन नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने स्व. जनक राम दीवान एवं स्व. सुदामा ध्रुव के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पवन पटेल जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्याम साकरकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, डॉ माखन सिन्हा महामंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल, पुष्पा रूपलाल ध्रुव जनपद सदस्य, मिथलेश सिन्हा ग्राम सरपंच, शेखर चंद्राकर ग्राम अध्यक्ष, चमन सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य, मंशा साहू जी, योगी ध्रुव, सारकेश साहू, संतोष सिन्हा, डॉ भारत साहू, पवन साहू सोसाइटी अध्यक्ष, यादराम साहू शाला समिति अध्यक्ष, टीकम देवांगन, विमल विश्वकर्मा, लच्छन ध्रुव, रामेंद्र गिरी, युवराज सिंह राजपूत, रोशन टांडे, मोहन यादव, यादराम ध्रुव, प्रवीण चंद्राकर, सनत ध्रुव, प्रमोद ध्रुव सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें