बलौदाबाजार:- कसडोल जनपद पंचायत के छाता ग्राम पंचायत अन्तर्गत... - CG Sandesh

बलौदाबाजार:- कसडोल जनपद पंचायत के छाता ग्राम पंचायत अन्तर्गत आश्रित ग्राम निठोरा की इंदिरा आवास योजना के हितग्राही फुलेश्वरी बाई चौहान हुई ठगी की शिकार.

कसडोल| प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा आवास योजना के तहत फुलेशरी बाई चौहान के नाम पर 2014-15 की सूची अनुसार मकान बनाये जाने हेतू 70 हजार रुपये स्वीकृत किया गया था.

सरपंच पति ग्राम पंचायत छाता निठोरा निवासी परमानंद नायक ने हितग्राही महिला फुलेशरी बाई चौहान को इस वर्ष राशि निकलने हेतु बया बैंक लेकर आया. और राशि निकालने हेतू जरुरी दस्तावेज़ में दस्तखत करवाया और कुछ देर बाद, परमानंद नायक ने यह बताया कि बैक में राशि खत्म हो जाने के कारण आज राशि नहीं मिलने की बात कही. जिससे फुलेस्व्री बाई वापस आ गई.

सूचना के अधिकार अंतर्गत महेश्वर साहू निवासी टेंगनाकचार को जानकारी दिए जाने से मामले का खुलासा हुआ, की राशि निकाले जाने की बात सामने आई. महेश्वर साहू ने जब हितग्राही के भवन के बारे में जानकारी लिया गया तो पता चला कि भवन बना ही नही है क्योंकि राशि मुझे अभी तक मिली ही नही तो मकान कैसे बनाऊ. तब महेश्वर साहू ने बताया कि राशि तो आपने निकाला है बैंक से, तब सारी बाते बताई की मुझे सरपंच पति परमानन्द नायक बया बैंक लेकर गया था,और कागज में दस्तखत भी करवाया लेकिन बैंक में रुपया नही है बताया.

फुलेशरी बाई अपने को ठगा जाने का बात पता चला तो जनपद पंचायत पहुंचकर जनपद सीईओ को लिखित शिकायत दी है. अब देखना यह है कि क्या मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कसडोल इंदिरा आवास योजना के हितग्राही को न्याय दिला पाएगी.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें