धान खरीदी में करोड़ों रुपए का गबन, सोसायटी अध्यक्ष एवं चार अ... - CG Sandesh

धान खरीदी में करोड़ों रुपए का गबन, सोसायटी अध्यक्ष एवं चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला कायम

बिलाईगढ़। वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नगेड़ी देवरी में धान खरीदी में करोड़ों रुपये गबन करने के आरोपियों के खिलाफ आज पुलिस थाना राजा देवरी में विभिन्ना धाराओं के तहत मामला कायम कर पुलिस विवेचना जारी है.

प्राप्त समाचार के अनुसार वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नागेड़ी देवरी में धान खरीदी में करोड़ों रुपए के गबन के आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना राजा देवरी में आज मामला कायम किया गया. थाना राजा देवरी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थी डी के भारद्वाज जांच अधिकारी एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी कसडोल जिला बलौदा बाजार के रिपोर्ट पर आरोपी सोसायटी अध्यक्ष सुशील पटेल एवं अन्य चार लोगों के खिलाफ धारा 420 ,467, 468 ,471,एवम 120 बी के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विवेचना जारी है।

इन आरोपियों के द्वारा दो करोड़ ,सड़सठ लाख, बत्तीस हजार दो सौ दो रुपये की फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसे असली दस्तावेज बताकर धन अर्जित किया गया है । फिरहाल समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाया है ।

एस डी ओ पी राजेश जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोसायटी अध्यक्ष सुशील पटेल तथा चार अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शीघ्र ही किया जावेगा ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें