बसना : 4.50 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, 2 फरार आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

बसना : 4.50 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 17 हजार क्विंटल धान हेराफेरी के मामले में 02 फरार आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. इनपर धान खरीदी केंद्र पिरदा में 4.50 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है.

मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2024 को प्रार्थी राजेश कुमार सिदार द्वारा थाना बसना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020-21 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिरदा (धान उपार्जन केंद्र) में 17210.72 क्विंटल धान की भारी हेराफेरी कर कुल 4,50,00,000 रुपये (चार करोड़ पचास लाख रुपये) का गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है.

थाना बसना में अपराध क्रमांक 163/2024 धारा 420, 409, 34 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 02 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया जा चुका है.

मामले में थाना बसना पुलिस टीम द्वारा शेष फरार आरोपियों की सघन पतासाजी की जा रही थी. विवेचना के क्रम में तकनीकी विवेचना के आधार पर आज दिनांक 08 जून  2026 को प्रकरण के दो मुख्य फरार आरोपी कन्हाई सेठ और राजकुमार पटेल को पकड़ने के बाद पूछताछ की गई.

पूछताछ में आरोपियो ने जुर्म स्वीकार किया तथा संकलित दस्तावेजों से गबन में इनकी संलिप्तता पूर्णतः प्रमाणित पाई गई. पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल दाखिल किया गया है.

गिरफ्तार आरोपी

कन्हाई सेठ पिता सुरेन्द्र सेठ, उम्र 59 वर्ष, निवासी- रोहिना थाना सरायपाली (तत्कालीन व्यवस्थापक एवं खरीदी केंद्र प्रभारी धान उपार्जन केंद्र पिरदा), जिला महासमुंद (छ.ग.)

राजकुमार पटेल पिता रेशम लाल पटेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी- बरेकेल थाना बसना (तत्कालीन सेल्समैन धान उपार्जन केंद्र समिति पिरदा), जिला महासमुंद (छ.ग.)


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें