महासमुंद : बहन और जीजा को उधार में पैसा देना पड़ा महंगा, वापस... - CG Sandesh

महासमुंद : बहन और जीजा को उधार में पैसा देना पड़ा महंगा, वापस माँगने पर की मारपीट

महासमुंद नयापारा की एक महिला को अपनी बहन और जीजा को उधार में पैसा देना महंगा पड़ गया, महिला द्वारा उधार में दिए पैसा मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नं 06 नयापारा महासमुंद निवासी प्रेमीन मानिकपुरी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन मानकी बाई मानिकपुरी एवं जीजा मणी दास मानिकपुरी उसके घर आकर एक वर्ष पूर्व घरेलू कार्य की आवश्यकता होना बताकर 30,000 रूपये का मांग करने पर उसने बैंक से निकालकर 30,000 रूपये दिया था.

इसके एक एक सप्ताह बाद पुन: उसने 3000 रूपये दी, 2 से 4 माह बाद उसे रूपये पैसे की आवश्कता पड़ने पर प्रेमीन ने दिये रूपये पैसे को वापस मांग करने पर कुछ दिनों में दे देंगे करके बोलते थे. किन्तु नही दे रहे थे.

इसके बाद 06 जून 2026 को प्रेमीन बस मे बैठ कर ग्राम लभरा कला गयी जहाँ घर में उसकी दीदी मानकी बाई, जीजा मणी दास मानिकपुरी व बहन की बेटी वेद बाई मानिकपुरी एवं गोलू मानिकपुरी थे.

यहाँ पहुंचकर प्रेमीन ने 33000 रूपये को वापस करो बोलने पर उसके जीजा मणी दास मानिकपुरी, मानकी बाई मानिकपुरी, वेद बाई मानिकपुरी व गोलू मानिकपुरी द्वारा एक राय होकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट करने से प्रेमीन के बांये हाथ, कमर, बदन में दर्द हो रहा है.

वहीँ इस घटना की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपी मानकी बाई मानिकपुरी, मणी दास मानिकपुरी, वेद बाई मानिकपुरी और गोलू मानिकपुरी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें