महासमुंद : शादी के कुछ ही महीनों बाद छोटी-छोटी बात को लेकर पति करने लगा मारपीट, शिकायत पर मामला दर्ज
महासमुंद की एक महिला के साथ शादी के कुछ ही महीनों बाद उसके पति ने गाली गलौच और मारपीट करना शुरू कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं 07 नयापारा महासमुंद निवासी धनेश्वरी महानंद ने बताया कि भुवन महानंद से इस वर्ष जनवरी 2026 में अपने मन पसंद से शादी व्याह की थी.
जिसके शादी के कुछ माह बाद उसका पति भुवन महानंद उसके साथ छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट करने लगा.
जिसके कारण वह विगत एक माह से अपने पति भुवन महानंद से परेशान होकर अलग किराये के मकान में अकेली रहती है.
धनेश्वरी ने बताया कि 08 जून 2026 को प्रात: करीबन 07:00 बजे, वह झाड़ू-पोछा काम करने धीरज सरफराज के घर जा रही थी तभी उसका पति भुवन महानंद आया और धीरज सरफराज के घर के सामने गली में मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाया, जिससे चेहरा एवं बांये हाथ के कोहनी के पास चोटें आयी है.
घटना को राधेश्याम चन्द्राकर एवं अन्य लोग देखे सुने एवं बिच बचाव किये है.