पिथौरा : सुने मकान से 62.460 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जप्त, आ... - CG Sandesh

पिथौरा : सुने मकान से 62.460 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जप्त, आरोपी मौके से फरार

पिथौरा पुलिस ने 08 जून 2026 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम मेमरा में एक व्यक्ति के मकान से करीब 62.460 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जप्त किया है, जिसकी कीमत 41 हजार रूपये बताई गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेमरा में चमरू यादव नामक व्यक्ति के घर जहां उसकी मां रहती है के बगल के एक बंद कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा गया है. यदि तुरन्त रेड कार्यवाही नहीं किया गया तो अवैध शराब का स्वामी उसे उस स्थान से हटाकर अन्यत्र रख सकता है अथवा खुर्दबुर्द कर सकता है.

मुखबीर सूचना पर पुलिस ने मालिक चमरू यादव के मकान कार्रवाई करने पहुंची जहाँ मौके पर कोई नही था. मुखबीर के बताये अनुसार घर सुना था व‍ संदिग्ध कमरे में ताला बंद था.

पुलिस ने उपरोक्त बंद मकान की तलाशी ली जहाँ मकान के अंदर रखे एक पीला रंग झोला में विमल पान मसाला लिखा हुआ के अंदर भरा हुआ 14 पौवा शोले देशी प्लेन शराब की कांच की शीशी प्रत्येक में 180-180 एमएल कुल 2520 एमएल कीमती 1120 रूपये, 12 नग शोले का अध्दी कांच की शीशी प्रत्येक में 375-375 एमएल जुमला 4500 एमएल कीमती 1920 रूपये व एक नीला रंग के झोला सिग्नेचर फिनीस्ट पान मसाला लिखा हुआ के अंदर भरा हुआ 93 पौवा 20-20 अंग्रेजी शराब की प्लास्टिक शीशी प्रत्येक में 180-180 एमएल कुल16740 एमएल कीमती 11160 रूपये, एक नीला रंग के झोला सिग्नेचर फिनीस्ट पान मसाला लिखा हुआ के अंदर भरा हुआ 60 नग शोले का अध्दी प्लास्टिक शीशी प्रत्येक में 375-375 एमएल कुल 22500 एमएल कीमती 9600 रूपये, एक नीला रंग के झोला सिग्नेचर फिनीस्ट पान मसाला लिखा हुआ के अंदर भरा हुआ 90 नग मेकडाल नंबर1 अंग्रेजी शराब कांच की शीशी प्रत्येक में 180-180 एमएल कुल 16200 एमएल कीमती 17100 रूपये जुमला शराब 62.460 लीटर कुल कीमती 40900 रूपये मिला.

जिसे पुलिस ने जप्त कर फरार आरोपी चमरू यादव के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें