कोमाखान : लाईट बंद करने की बात को लेकर माँ बेटे से मारपीट.
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम उखरा में लाईट बंद करने की बात को लेकर माँ बेटे से मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम उखरा निवासी पंकज पाडे ने बताया कि 08 जून 2026 को रात्रि करीबन 09.00 बजे ग्राम उखरा के कौशल पाडे के घर के परछी में उसके बडे भाई योगराम पाडे व हीरालाल पाडे के साथ बातचीत करते बैठे थे, तभी गांव का टार्जन ठाकुर एवं पेवन ठाकुर अपने घर से आकर उन्हें लोगों को गली के खंभे में लगे लाईट को बंद कर दो बोला और टार्जन ठाकुर खुद लाईट को बंद कर दिया.
इसे पंकज पाडे के द्वारा मना करने पर लाईट बंद मत करो हम लोग बाद में बंद कर देगें बोले तो टार्जन का छोटा भाई पेवन ठाकुर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा एवं मारपीट मे उतारू हो गया.
उसी समय उसके परिवार के ओंकार ठाकुर ,जनार्दन ठाकुर आ गये और चारों मिलकर पंकज पाडे के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं ओंकार ठाकुर अपने हाथ में रखे पत्थर से पंकज पाडे के सिर को मारा जिससे मेरे सिर से खून बहने लगा.
झगडा लडाई की आवाज को सुनकर पंकज पाडे की मां गोलाबाई पाडे बीच बचाव करने आई तो उसे भी जनार्दन ठाकुर व पेवन ठाकुर खीचकर जमीन में पटक दिये. इसके बाद पंकज पाडे की मां फिर छुडाने उठी तो जनार्दन व पेवन ठाकुर पंकज पाडे की मां को हाथ मुक्का से मारपीट किये.
मारपीट से पंकज पाडे को सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है एवं उसकी मां के कंधे के नीचे, हाथ, पीठ में चोट लगा है. घटना को पंकज पाडे का बडा भाई योगराम पाडे व हीरालाल पाडे, रसकुमार पाडे, भानो बाई पाडे देखे सुने व बीच बचाव किये हैं.
इसके बाद डायल 112 में काल करके बुलाया गया, जहाँ से 112 में ईलाज हेतू वे बागबाहरा गये.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने टार्जन ठाकुर, जनार्दन ठाकुर, पेवन ठाकुर और ओंकार ठाकुर के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.