पटेवा : ताला तोड़कर चोरी करने की घटना, मामला दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : ताला तोड़कर चोरी करने की घटना, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम गोंगल के एक दूकान से ताला तोड़कर चोरी करने की घटना सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम गोंगल निवासी भूषण लाल पटेल ने बताया कि  07 जून 2026 को रात्रि करीबन 10:00 बजे वह  रोज की तरह अपने दुकान में किये गये खरीदी बिक्री का रकम 7000 रूपये चिल्लर (सिक्का) एवं 4000 रूपये नगदी रकम को दुकान के गल्ला (लकडी के दराज) में रखकर दुकान का दरवाजा बंद करके ताला लगाकर घर में परिवार के साथ खाना खाकर सो गया.

तथा 08 जून 2026 की सुबह करीबन 06:00 बजे दुकान खोलने गया तो तब देखा कि दुकान के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था, दुकान अंदर जाकर देखा तो गल्ला में रखे 01-03 नग प्लास्टिक के डिब्बा में अलग अलग रखे 01 रूपये, 02 रूपये, 05 एवं 10 रूपये का सिक्का कुल कीमती 7000 रूपये, दुकान के गल्ला में रखे नगदी रकम 4000 रूपये, 02 लीटर क्षमता वाली sprite बाटल 04 नग कीमती 340 रूपये कुल जुमला कीमती 11,340 रूपये का नहीं था. जिसका आस पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला.

भूषण लाल पटेल ने बताया कि कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उसके दुकान का ताला तोडकर, अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के घर से अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें